अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भले ही अपने शारीरिक सौष्ठव के लिए लोगों की तारीफें मिलती हों, लेकिन उनका कहना है कि वह वैसे तो स्वस्थ हैं, लेकिन एक स्वस्थ्य दिनचर्या नहीं जी पातीं। प्रियंका ने कहा, "कोई भी व्यक्ति एकदम सही नहीं हो सकता। मुझमें धर्य जरा भी नहीं है। मैं एकदम बेचैन और भावुक हूं। भावना में बहकर कई बार मैं गलत फैसले ले लेती हूं। मुझे सुबह सुबह उठना पसंद नहीं है, मेरी कोई निश्चित दिनचर्या नहीं है। मैं ठीक हूं पर स्वस्थ नहीं हूं।"
प्रियंका ने महिला मुक्के बाज एम. सी. मेरीकाम की जीवनी पर बन रही फिल्म के संदर्भ में पत्रकारों से कहा, "मुझे व्यायाम करना पसंद नहीं है। मुझे ही पता है कि मेरीकाम की फिल्म के लिए मैं कैसे व्यायाम कर रही हूं।"
मैं ठीक हूं पर स्वस्थ नहीं : प्रियंका
-
Wednesday, October 30, 2013


