मैं तो चाहता हूं कि सचिन जीवनभर खेलते रहें : अनिल कपूर

मैं तो चाहता हूं कि सचिन जीवनभर खेलते रहें : अनिल कपूर
दिग्गज फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर जीवन भर खेलते रहें। अनिल ने अपने टेलीविजन कार्यक्रम '24' की सफलता पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशंसकों से कहा, "मैं तो चाहता हूं कि सचिन जीवनभर खेलना जारी रखें..लेकिन टेस्ट क्रिकेट में शारीरिक दक्षता की असीम परीक्षा होती है और इसमें धीरे-धीरे युवाओं का प्रवेश जरूरी होता है। टेस्ट मैच किसी खिलाड़ी के लिए कठिन होता है।"

उल्लेखनीय है कि सचिन ने इस महीने घोषणा की थी कि वह वेस्टइंडीज के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद संन्यास ले लेंगे। सचिन मुम्बई में अपने करियर का 200वां टेस्ट खेलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

मुम्बई से पहले सचिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने करियर का 199वां टेस्ट खेलेंगे। यह मैच 6 से 10 नवम्बर के बीच आयोजित होगा जबकि विदाई टेस्ट 14 से 18 नवम्बर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

End of content

No more pages to load