घर पर जाने से खुश हैं अपूर्वा

घर पर जाने से खुश हैं अपूर्वा
रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' से शनिवार रात बेदखल हुए अभिनेता अपूर्वा अग्निहोत्री ने कहा कि शो में इतने दिन गुजारने के बाद वह अपने घर लौट कर खुश हैं।

अपूर्वा ने दबी हंसी के साथ कहा कि 'बिग बॉस' के घर से उनकी पत्नी की विदाई उनके लिए एक नया मोड़ थी। उन्होंने कहा, "दिवाली है और इस त्योहार पर कौन अपने घर नहीं होना चाहेगा? मैं नहीं कह सकता कि मुझे 'बिग बॉस' के घर में रहने का पछतावा है।"

उन्होंने कहा, "जब मेरी पत्नी घर से बेदखल हुई तब मैं अकेला महसूस कर रहा था। हम दोनों साथ अंदर गए थे और शिल्पा की मौजूदगी ने ही मुझे अंदर जाने के लिए राजी किया था।"

'बिग बॉस' के अपने अनुभव याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह आजीवन साथ रहने वाला अनुभव है। जो ना पहले मिला और ना कभी दोबारा मिलेगा।"

'बिग बॉस' के घर में कोई दोस्त?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कुशाल टंडन, गौहर खान, प्रत्यूषा बनर्जी और काम्या पंजाबी को अपना खास दोस्त बताया। उन्होंने कहा, "शिल्पा को एंडी बहुत पसंद हैं। वे हमेशा के लिए दोस्त बन गए हैं।"

यह सवाल पूछे जाने पर कि फिलहाल क्या योजनाएं हैं? अपूर्वा ने कहा, "हां, मैं और शिल्पा छुट्टियों पर जाएंगे। कब, कहां, कैसे..यह उसे तय करने दूंगा। यह निर्णय हमेशा उसे ही लेने देता हूं।"

End of content

No more pages to load