सिनेमा का विकास दर्शाते हैं रिकॉर्ड्स : ऋतिक

सिनेमा का विकास दर्शाते हैं रिकॉर्ड्स : ऋतिक
अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'क्रिश 3' से दुनियाभर के बॉस ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुके अभिनेता ऋतिक रोशन रिकॉर्ड तोड़ने और नए रिकॉर्ड बनाने में यकीन नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सिनेमा का विकास दर्शाते हैं। वह आशा करते हैं कि 'धूम 3' सरीखी आगामी फिल्में 'क्रिश 3' का रिकॉर्ड तोडें़।

गुरुवार को राडो की घड़ियों के नए संग्रह के लांच पर ऋतिक ने पत्रकारों को बताया, "रिकॉर्डस और अन्य सभी तथ्य एवं आंकड़े सिनेमा के विकास को प्रदर्शित करने के लिए अनिवार्य हैं। इसलिए यह मुद्दा रिकॉर्ड तोड़ने का नहीं, बल्कि पिछले रिकॉर्डो से प्रेरणा लेने और उन्हें आगे ले जाने का है।"

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'क्रिश 3' 1 नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। अपने प्रदर्शन के पहले चार दिनों में ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर गई थी।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, 'क्रिश 3' अपने पहले सप्ताह में भारत में 166.52 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसने 36 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। मसलन, कुल 202.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

End of content

No more pages to load