टेस्ट क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद अभिनेता आमिर खान उनकी शानदार पारी का जश्न मनाना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धूम 3' के शीर्षक गीत मास्टर ब्लास्टर को समर्पित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को एक बयान में आमिर ने कहा, "उन्होंने अपने पूरे करियर में हर देश में पिच पर, गेंदबाजों के सपनों में, हमारे दिलों और देश के हर कोने में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में धूम मचाई है। इसलिए हम बहुत विन्रमता के साथ हमारा गीत 'धूम मचा ले' इस महान क्रिकेटर को समर्पित करते हैं।"
तेंदुलकर अपने गृहक्षेत्र मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में अगले सप्ताह (14 से 18 नवंबर) वेस्ट इंडीज के विरुद्ध अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे।
यह गीत मुंबई में उनका खेल शुरू होने से पूर्व जारी किया जाएगा।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'धूम 3' 20 दिसंबर में प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी हैं।
सचिन को समर्पित करेंगे 'धूम मचा ले' : आमिर
-
Monday, November 11, 2013


