बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ वक्त बिताना मेरा सौभाग्य रहा। शाहरुख 19वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) का उद्घाटन करने के लिए 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता में थे। शाहरुख पश्चिमी बंगाल के ब्रांड अंबेसडर हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "कोलकाता में काफी अच्छा समय गुजरा। बेहद ऊजावान ममता दी के साथ वक्त गुजारना हमेशा मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"
केआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में रविवार को फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, कमल हासन और शाहरुख खान उपस्थित थे।
ममता दी बेहद ऊर्जावान हैं : शाहरुख
-
Monday, November 11, 2013


