रियल लाइफ में एक परफेक्ट कपल ऑन स्क्रीन किसी को पसंद ही नहीं आता, और इनकी फ़िल्में फ्लॉप हो जाती है। और तो और इस बात को करीना खुद भी स्वीकार करती है कि जिस फ़िल्म में वह और उने हब्बी एक साथ काम करते है, वह फ़िल्म सफल नहीं होती।
अपनी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान करीना कहती है, "उन्हें हैरानी होती है, जब सैफ के साथ उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती है। जब उनसे यह कहा गया कि रियल लाइफ में तो वह उनके हीरो हैं, तो करीना बोलीं, 'हां, सैफ असल जिंदगी में मेरे हीरो है। अगर मूवी नहीं चली, तो क्या कर सकते है!"
ये बाते करीना ने अपनी फ़िल्म 'गौरी तेरे प्यार में' के प्रोमोशन के दौरान कही। उनकी यह फ़िल्म 22 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।
मेरी और सैफ की साथ की गई फ़िल्म नहीं चलती तो मैं क्या करूँ: करीना
-
Thursday, November 14, 2013


