गंभीर फिल्में बनाने के लिए विख्यात फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया 'बुलेट राजा' के जरिए व्यावसायिक फिल्मों के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। धूलिया दावा किया जा रहे हैं कि वह व्यावसायिक फिल्मों का चेहरा बदल सकते हैं। धूलिया ने बुधवार को यहां फिल्म प्रचार के मौके पर कहा, "मैं पहली बार ऐसी फिल्म बनाने का प्रयास कर रहा हूं। मसाला एक बहुत ही अपमानजनक शब्द होगा। मैं यह कहना पसंद करूंगा कि मैंने 'पान सिंह तोमर', 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' सरीखी फिल्में बनाई हैं। लेकिन जब मुझ जैसा एक निर्देशक व्यावसायिक फिल्म बनाता है तो हम व्यावसायिक फिल्मों का चेहरा बदल सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम व्यावसायिक फिल्मों को और अधिक मूल्य देंगे और वे और सौंदर्यपरक बनेंगी। तब वे फार्मूला फिल्में नहीं कहलाएंगी।"
'बुलेट राजा' में अभिनेता सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिम्मी शेरगिल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होनी है।
व्यावसायिक सिनेमा का चेहरा बदल सकते हैं : धूलिया
-
Saturday, November 23, 2013


