हमारी केमिस्ट्री स्वाभाविक है : अब्दुल्ला

हमारी केमिस्ट्री स्वाभाविक है : अब्दुल्ला
फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में अंतरंग दृश्य देने वाली मॉडल-अभिनेत्री बरुना अब्दुल्ला डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में अपने पुरुषमित्र उमर फारुख संग जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए प्रशंसा पा रही हैं। वह कहती हैं कि यह तालमेल बनावटी नहीं है। बरुना ने शो के सेट पर पत्रकारों को बताया, "हमारे लिए यह केमिस्ट्री बेहद स्वाभाविक है। एक-साथ रहते हुए हमें इसका नाटक करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए उस केमिस्ट्री को दिखाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।"

उन्होंने कहा, "लेकिन उमर बहुत शर्मीले हैं इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं।"

'नच बलिए 6' स्टार प्लास पर 9 नवंबर से प्रसारित होना शुरू हुआ है। 'हद से बढ़ेगा रोमांस' इस शो की टैगलाइन है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान और नृत्य निर्देशक टेरेंस लुइस इसके निर्णायक हैं।

क्या टीवी पर इस कदर बिंदास अभिनय करना ठीक है? इस सवाल पर बरुना ने कहा, "ग्रैंड मस्ती' के बाद कुछ भी बोल्ड नहीं रहा है।"

End of content

No more pages to load