निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ 'कमीने' में काम कर चुके शाहिद कपूर, कहते हैं कि विशाल की नई फिल्म 'हैदर' ने उन्हें नई जगह ढूंढ़ने का मौका दिया है। 'हैदर' के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, "यह बहुत ही अच्छी है। मुझे विशाल सर के साथ काम करना पसंद है, उन्होंने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा किरदार दिया है।"
'हैदर' विलियम शेक्सपियर के त्रासदीपूर्ण नाटक 'हेमलेट' का रूपातंरण है।
शाहिद ने बताया, "विशाल सर 'हेमलेट' का तीसरा रूपातंरण कर रहे हैं, इससे पहले वह 'ओमकारा' और 'मकबूल' के लिए रूपांतरण कर चुके हैं, इसलिए 'हैदर' 'आर..राजकुमार' से बहुत अलग है, इसने मुझे अलग जगह दी है। मैंने उसका आनंद उठाया।"
शाहिद ने 'हैदर' में अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा, "मैं कह सकता हूं कि इस फिल्म में काम करना मेरा अच्छा समय है। हमने शूटिंग शूरू कर दी है और हम लगभग दस दिनों की शूटिंग कर भी चुके हैं।"
विशाल सर ने दिया सबसे अच्छा किरदार : शाहिद
-
Monday, November 25, 2013


