अब निकिता पुकारते हैं : मंदिरा

अब निकिता पुकारते हैं : मंदिरा
उन्नीस साल पूर्व दूरदर्शन के धारावाहिक 'शांति' से टीवी पर कदम रखने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों प्रसारित हो रहे जासूसी कार्यक्रम '24' में पहले से ज्यादा बेहतर दिख रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने किरदार रॉ एजेंट निकिता राय की लोकप्रियता से हैरान हैं।

मंदिरा ने कहा, "धारावाहिक के प्रभाव से दूर नहीं जा पा रही हूं। मैं जहां जाती हूं लोग देखकर 'निकिता' कहकर पुकारते हैं, ठीक वैसे ही जैसे 19 वर्ष पूर्व मेरे लिए 'शांति' का प्रयोग किया करते थे।"

संभवत: उनके नन्हे-मुन्ने बेटे को छोड़कर हर कोई '24' का आनंद लेता है। उनका बेटा सोते वक्त मां को खोजता है।

मंदिरा ने कहा, "पिछले पांच दिनों से हम रात में शूटिंग कर रहे हैं और मेरे बेटे को मेरे बिना रहना पड़ रहा है। आमतौर पर वह मुझे कसकर पकड़कर सोता है। इसलिए जब मैं सेट पर जासूस निकिता के रूप में हूं तब भी मुझे इसकी फिक्र होती है कि मेरा बेटा मेरे बिना कैसा होगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 19 वर्ष पूर्व किए गए 'शांति' की अपेक्षा मैं अब अधिक अच्छी दिखती हूं और ज्यादा अच्छा महसूस करती हूं।"

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मंदिरा का किरदार निभाकर इस अभिनेत्री ने सिहरन पैदा कर दी थी।

उन्होंने कहा, "लोगों ने धारावाहिक और मेरे किरदार को अपनाया है। अगर मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में ट्वीट करती हूं तो वे '24' के बारे में ट्वीट करते हैं।"

End of content

No more pages to load