हॉलीवुड अभिनेता पॉल वाल्कर के निधन का समाचार बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक आघात के रूप में आया। फिल्मी हस्तियों का कहना है कि वह बहुत जल्दी बहुत दूर चले गए। वाल्कर को 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस' में उनके किरदार 'ब्रायन ओ कोनोर' के लिए जाना जाता है। शनिवार को सांता क्लारिटा में एक कार हादसे में उनकी मौत हो गई। वह 40 वर्ष के थे।
बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए ट्विटर को चुना। यहां पेश हैं उनकी शोक संवेदनाएं :
वरुण धवन : यकीन नहीं होता कि वाल्कर चले गए। जिंदगी अजीब है। मालूम नहीं क्यों, लेकिन इस समाचार ने मुझे बहुत निराश कर दिया है।
प्रीति जिंटा : यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि वाल्कर का लॉस एंजेलिस में एक हादसे में निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।
मीका सिंह : वाल्कर के बारे में सुनकर बहुद दुख हुआ। क्या शानदार अभिनेता थे!
जैकी भगनानी : मैं पॉल वाल्कर की मृत्यु से सदमे में हूं। मुझे वह 'द फास्ट एंड फ्यूरियस' में बहुत पसंद आए।
सोनल चौहान : जिंदगी बहुत अप्रत्याशित है।
आफताब शिवदासानी : पॉल वाल्कर की आत्मा को शांति मिले। दुखद और शोकजनक।
दीया मिर्जा : वाल्कर की आत्मा को शांति मिले।
बिजॉय नांबियार : 'ब्रायन ओ कोनोर' खाक हो गए। शोकजनक।
सोफी चौधरी : यह खबर बेहद दुखद है। वह बहुत जल्दी चले गए।
वाल्कर के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया
-
Monday, December 02, 2013


