'हैदर' के लिए गंजा होना जायज : शाहिद

'हैदर' के लिए गंजा होना जायज : शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' के लिए गंजा होने को राजी हो गए हैं। शाहिद का कहना है कि यह फैसला फिल्म के किरदार के लिए किया गया है। खबर है कि विशाल ने विलियम शेक्सपियर के 'हेमलेट' के आधार पर 'हैदर' की कहानी तैयार की है।

शुक्रवार को 'आर..राजकुमार' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान शाहिद ने कहा, "मुझे लगता है कि यह जायज है। मैंने पटकथा पढ़ी तो यह मुझे बहुत दिलचस्प लगी और मैं जब भी विशाल के साथ काम करता हूं तो कुछ चौंकाने वाला और कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं।"

शाहिद ने यह भी कहा कि 2009 में प्रदर्शित हुई विशाल की 'कमीने' में उनका किरदार सबसे अच्छा रहा।

उन्होंने कहा, "वह अद्भुत निर्देशक हैं। उन्होंने मुझे 'कमीने' दी। कमीने में मेरा किरदार, मेरी अब तक की जिंदगी का सबसे प्रशंसनीय किरदार रहा। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।"

'हैदर' में श्रद्धा कपूर भी मुख्य किरदार के तौर पर नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load