फिल्म की नाकामी के लिए सिर्फ कलाकार जिम्मेदार नहीं

फिल्म की नाकामी के लिए सिर्फ कलाकार जिम्मेदार नहीं
अभिनेता इमरान खान फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के जरिए एक बार फिर करीना के साथ दिखे, जो कि बॉक्स आफिस पर अपना असर दिखाने में नाकाम रही। इमरान कहते हैं कि इसके लिए सिर्फ कलाकार जोड़ी को दोष देने से बेहतर मुख्य समस्या पर विचार जरूरी है। ऐसा माना जा रहा है कि 'एक मैं और एक तू' में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था और इस फिल्म की असफलता के लिए यही बात जिम्मेदार है।

बॉक्स आफिस पर फिल्म के प्रदर्शन के बारे में इमरान ने कहा, "बेशक यह हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। फिल्म अच्छी नहीं चलती तो आपको बुरा लगता है, लेकिन यह हमारे उद्योग की वास्तविकता है। अगर आप किसी चीज को नहीं संभाल सकते हैं तो कहा जाता है कि आप गलत व्यवसाय में हैं।"

करन जौहर द्वारा निर्मित 'गोरी तेरे प्यार में' को पुनित मल्होत्रा ने निर्देशित किया था।

उन्होंने कहा, "जब हमने 'एक मैं और एक तू' की थी, लोगों को यह जोड़ी पसंद आई थी। मुझे लगता है कि अगर फिल्म असफल होती है तो हर कोई इस बात के बारे में सोचता है, चाहे वो निर्देशक हो या लेखक। हर किसी को समस्या पर विचार करने की जरूरत है।"

इस बीच, इमरान नए साल की शुरुआत पर फिल्म 'भावेश जोशी' की शूटिंग शुरू करेंगे।

End of content

No more pages to load