यहां दोस्त बनाने नहीं आई हूं : करीना

यहां दोस्त बनाने नहीं आई हूं : करीना
अभिनेता रणबीर कपूर कहते हैं कि उनकी चचेरी बहन करीना कपूर अपनी सभी सह-अभिनेत्रियों को नापसंद करती हैं। स्वयं करीना भी स्वीकार करती हैं और कहती हैं कि वह हिंदी फिल्मोद्योग में दोस्त बनाने के लिए नहीं आई हैं। करीना और रणबीर कपूर करन जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करन' में साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीना की उनकी सह-अभिनेत्रियों से संबंधों को लेकर बात की।

करीना ने साझा किया कि एक बार वह बेरूत में कैटरीना संग फिल्म की शूटिंग कर रहे उनके पति सैफ अली खान से मिलने गई थीं। उस शाम सैफ सोने चले गए क्योंकि उनकी तबीयत नासाज थी इसलिए वह कैटरीना संग कॉफी पीने चली गईं। यहां तक कि दो से तीन घंटे साथ बिताए।

कथित तौर पर कैटरीना को डेट कर रहे रणबीर ने इस पर बात काटी और कहा, "इसके अलावा आपने अपनी सहयोगी अभिनेत्रियों से दोस्ती नहीं की?..यह उन सबसे नफरत करती हैं।"

जिस पर करीना ने प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया, "पहली बात, मैं यहां दोस्त बनाने के लिए नहीं हूं। दूसरी बात, मैं यहां काम करने के लिए हूं। तीसरी बात, मेरे पहले ही बहुत दोस्त हैं इसलिए और दोस्त नहीं चाहती।"

'कॉफी विद करन' की यह कड़ी रविवार रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड चैनल पर प्रसारित होगी।

End of content

No more pages to load