हमेशा बच्चे जैसे लगते हैं धरमजी : हेमा मालिनी

हमेशा बच्चे जैसे लगते हैं धरमजी : हेमा मालिनी
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने पति के बारे में कहती हैं कि 'वह अभी भी बच्चे जैसे लगते हैं।'

अभिनेता धर्मेद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का विवाह तीन दशक पहले हुआ था।

'शोले' के वीरू धर्मेद्र ने रविवार को अपने 78वें जन्मदिन पर बसंती यानी हेमा के उपहार का बहुत उत्सुकता से इंतजार किया।

हेमा ने ट्विटर पर लिखा, "उम्र कोई मायने नहीं रखता। कोई भी चाहे तो धरमजी की तरह हमेशा बच्चा बना रह सकता है। बीती शाम अपने जन्मदिन पर मुझसे गिफ्ट पाकर बहुत रोमांचित हुए।" 'सीता और गीता', 'शोले' जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया था।

धर्मेद्र और हेमा मालिनी का विवाह 1979 में हुआ था। हेमा की दो बेटियां हैं-एशा और आहना।

'फूल और पत्थर', 'शोले', 'सीता और गीता', 'चुपके चुपके' धर्मेद्र की यादगार फिल्में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने बेटों सन्नी और बॉबी देओल के साथ 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'यमला पगला दीवाना-2' फिल्मों में काम किया है।

End of content

No more pages to load