तंदुरुस्त होना चाहता हूं : शाहरुख

 तंदुरुस्त होना चाहता हूं : शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान को अस्वस्थ्यता और कमजोरी बिल्कुल पसंद नहीं है। वह कहते हैं कि नए साल पर उनका संकल्प 'फिट' होना है। रविवार को यहां डीन्ने पांडेय की सेहत संबंधी किताब 'शट अप एंड ट्रेन' के विमोचन के मौके पर 48 वर्षीय किंग खान ने कहा, "मार्च में तंदुरुस्त होना मेरी प्रतिज्ञा है। मुझे सच में स्वस्थ होने की जरूरत है। मैं अच्छी शारीरिक संरचना चाहता हूं जो कि मेरे पास पहले कभी नहीं थी।"

पिछले कुछ समय से शाहरुख को कंधे की चोट परेशान कर रही थी। कुछ माह पूर्व उन्होंने इससे निजात पाने के लिए सर्जरी भी कराई है।

फिलहाल यह अभिनेता फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहा है, लेकिन वह तंदुरुस्त बने रहने के लिए कठिन पद्धति का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "शूटिंग के बावजूद मैं लगभग रोज कसरत कर रहा हूं। मैं सचमुच फिट होना चाहता हूं।"

End of content

No more pages to load