मैं सलमान के लिए कुछ भी कर सकता हूँ: आमिर खान

मैं सलमान के लिए कुछ  भी कर सकता हूँ: आमिर खान
वैसे तो आमिर और सलमान पुराने दोस्त है, लेकिन आज कल दोनों की दोस्ती के चर्चे कुछ ज्यादा ही हो रहे है। अब दोनों की दोस्ती में ये मजबूती इनके प्रोफेशन की वजह से आई है, या प्राकृतिक तौर पर यह तो वही जाने लेकिन आज कल दोनों को जब भी मौका मिलता है एक दूसरे की तारीफ करने और दोस्ती निभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है।

आमिर ने अभी हाल ही में सलमान को यह कहते हुए मेसेज किया है कि मैं आपको हैट भेज रहा हूँ आप इसे कृपया कुछ इवेंट में पहनेंगे। यह हमारी सहयाता करेगा लेकिन मुझे नहीं पता कि वह इसे 'बिग बॉस' में पहनेंगे या नहीं।

​यह पूछे जाने पर कि क्या वह सलमान की फ़िल्म 'जय हो' का प्रोमोशन करेंगे ​आमिर कहते है हमने अभी इसके बारे में नहीं सोचा है, लेकिन मैं उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हूँ। वह सच में एक बहुत बड़े अभिनेता है, और उन्हें किसी की जरुरत नहीं है।

मंगलवार को 'धूम-3' की सारी स्टार कास्ट एक साथ फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए आई। इसी मौके पर आमिर ने ये शब्द कहे।

End of content

No more pages to load