अभिनेत्री यामी गौतम अपनी अगली फिल्म 'टोटल सियापा' के ट्रेलर को ऑनलाइन मिल रहीं प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। अब वह अगले साल 31 जनवरी को इसके प्रदर्शन के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिलने का इंतजार कर रही हैं।
इस रोमांटिक हास्यपूर्ण फिल्म का ट्रेलर पिछले माह जारी हुआ था। इसमें यामी पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जफर के साथ दिखती हैं। ई. निवास निर्देशित और नीरज पांडेय द्वारा लिखी 'टोटल सियापा' एक पाकिस्तानी लड़के और हिन्दुस्तानी लड़की की प्रेम कहानी है।
यहां मंगलवार को एक पत्रिका के लांच के मौके पर यामी ने कहा, "जिस तरह ट्रेलर को ऑनलाइन प्रतिक्रिया मिल रही हैं उससे मैं बेहद खुश हूं। यह सबसे बड़ा प्रोत्साहन है।"
'विकी डोनर' में काम कर चुकी अभिनेत्री कहती हैं कि ई. निवास सरीखे निर्देशक और नीरज पांडेय जैसे लेखक के साथ काम करना महत्वपूर्ण है।
'टोटल सियापा' की प्रतिक्रिया उत्साहजनक : यामी
-
Thursday, December 12, 2013


