हाल में एक ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य 'द ट्रंक लेबल' लांच करने वालीं बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु का मानना है कि महिलाओं के आकर्षक दिखने के लिए आत्मविश्वास सबसे पहली और जरूरी चीज है। बिपाशा ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "एक महिला के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक सामान खुद उसका आत्मविश्वास हो सकता है। इसके बाद जूते, बैग, जेवरात, बेल्ट और अन्य चीजें आती हैं।"
'द ट्रंक लेबल' जूतों, बैग, गहने और बेल्टों का एक संग्रह समेटे हुए है। इन सभी का प्रबंध बिपाशा ने किया है।
आत्मविश्वास सर्वश्रेष्ठ सहायक है : बिपाशा
-
Friday, December 13, 2013


