'आयशा' और 'रस्कल्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री लिसा हेडन कहती हैं कि उन्हें 'क्वीन' फिल्म के अपने किरदार से प्यार है। लिसा ने कहा कि उनके किरदार का चिंतामुक्त रवैया उन्हें आकर्षित करता है।
लिसा ने आईएएनएस को बताया, "मेरे पास एक फिल्म 'क्वीन' है, जिस पर मैंने फरवरी में हस्ताक्षर किए थे। इस फिल्म में मैं अपने किरदार को पूरी तरह से प्यार करती हूं। वह पूरी तरह से पल को जीती है, वह बहुत वास्तविक, आनंददायक और स्वतंत्र है।"
विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' में कंगना रनौत और राजकुमार राव भी नजर आएंगे।
'क्वीन' में अपने किरदार से प्यार है : लिसा
-
Wednesday, December 18, 2013


