कई असफल देने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर को आखिरकार 'आर..राजकुमार' के रूप में एक सफल फिल्म मिल ही गई। वह कहते हैं कि इस फिल्म की सफलता उनके लिए बड़ी राहत लाई है। शाहिद की अंतिम सफल फिल्म 'कमीने' (2009) थी। उसके बाद उनकी 'चांस पे डांस', 'मौसम', 'तेरी मेरी कहानी' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
फिल्म में 'साइलेंट हो जा, नहीं तो मैं वाइलेंट हो जाऊंगा' सरीखे संवाद बोलने वाले इस अभिनेता ने कहा, "आर..राजकुमार' की सफलता ने मुझे बहुत राहत दी है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। इस पल बेहद खुश हूं।"
यही नहीं, उनके पिता पंकज कपूर भी बेटे की फिल्म की कामयाबी से बेहद खुश हैं।
32 वर्षीय शाहिद ने कहा, "मेरे पिता को फिल्म पसंद आई और वह मेरी फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं। उन्होंने मुझसे अलग-अलग तरह की फिल्में करते रहने को कहा है।"
'आर राजकुमार' के बाद मिली राहत : शाहिद
-
Monday, December 23, 2013


