बहुमुखी कलाकर राजकुमार राव, अरबाज खान की 'डॉली की डोली' में एक जाट लड़के का किरदार करने जा रहे हैं। राजकुमार का कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार पहले की फिल्मों से अलग है। उन्होंने कहा, "मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरी पिछली भूमिकाओं से अलग है। मैं फिल्म में जाट लड़के का किरदार कर रहा हूं और जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अच्छी तरह करूंगा।"
राजकुमार कहते हैं कि वह हरियाणा से हैं, इसलिए उनकी संवाद अदायगी धाराप्रवाह होगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।
उन्होंने कहा, "हम मार्च के अंत में शूटिंग शुरू कर देंगे। हम दिल्ली और इसके आसपास शूटिंग करेंगे। जहां तक फिल्म का सवाल है, मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।"
निर्देशक अभिषेक दोगरा के निर्देशन में बनने जा रही 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर और पुलकित समरत भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं।
'डॉली की डोली' में मेरा किरदार अलग : राजकुमार
-
Thursday, December 26, 2013


