'कांची' एक लड़की की लड़ाई : घई

'कांची' एक लड़की की लड़ाई : घई
नामी फिल्मकार सुभाष घई कहते हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'कांची' एक ऐसी लड़की की प्रेरणादायक कहानी है जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती है। घई ने रविवार को ट्वीट किया, " 'कांची' की कहानी भारत की एक आम लड़की की प्रेरणादायक कहानी है। एक लड़की जो बिना बाहरी समर्थन के महिला की आंतरिक शक्ति को दर्शाती है।"

इस संगीत प्रधान फिल्म में मिष्ठी और कार्तिक तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती भी हैं।

End of content

No more pages to load