संजय दत्त के बिना 'मुन्ना भाई' में काम नहीं करूँगा: अरशद वारसी

संजय दत्त के बिना 'मुन्ना भाई' में काम नहीं करूँगा: अरशद वारसी
​अरशद वारसी और संजय दत्त अभिनीत फ़िल्म 'मुन्ना भाई' बॉलीवुड की सफलतम और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इसी फ़िल्म का जिक्र करते हुए अरशद वारसी कहते है कि वह इस फ़िल्म की सीरीज में फिर से संजू बाबा के साथ जोड़ी बनाने के लिए बहुत बेताब है। ​

​​ ​ अरशद​ कहते है, "मैं संजय के साथ फिर मुन्ना भाई सीरीज में काम करने का बेताबी से इंतजार कर रहा हूं। सुभाष कपूर के पास एक ​ विचार है और वह अपने इसी विचार पर काम कर रहे हैं। जितने समय में उनकी स्क्रिप्ट पूरी होगी तब तक संजय भी जेल से बाहर आ जायेंगी। इसके बाद हम फिल्म शुरू कर देंगे। ​"​

​​ ​ ​साथ ही ​अरशद ​यह भी कहते हैं कि संजय दत्त के बिना वह मुन्ना भाई सीरीज की फिल्मों में काम नहीं करेंगे क्योंकि उनका जो किरदार है वह दूसरे अभिनेता के साथ निभाना संभव नहीं है। ​

​​ ​ ​ज्ञात हो तो, अरशद वारसी और संजय दत्त की ​यह फ़िल्म 2003 में ​ आई थी। जिसमें इन दोनों की जोड़ी बेहद सराही गई थी।

End of content

No more pages to load