मैं बॉक्स-ऑफिस की रेस में शामिल नहीं हूँ: सलमान खान

मैं बॉक्स-ऑफिस की रेस में शामिल नहीं हूँ: सलमान खान
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब सलमान खान ने 'बिग बॉस' को होस्ट करते समय कहा था कि वह 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। शाहरुख ने उन्हें काम से मात दी हैं मैं भी उसे काम से मात दूंगा। लेकिन अब सलमान कह रहे हैं कि वह रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में शामिल नहीं है। वह तो बस इतना चाहते हैं कि उनकी फ़िल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा काम करे।

सलमान खान इन दिनों अपनी फ़िल्म 'जय हो' के प्रोमोशन में व्यस्त है, और जाहिर सी बात हैं कि आमिर की 'धूम-3'​ के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब दर्शकों की नजर सलमान की 'जय हो' पर टिकी है। लेकिन सलमान इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। वह कहते हैं कि मैं इस रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में शामिल नहीं हूँ। बस इतना चाहता हूँ कि फ़िल्म अच्छा प्रदर्शन करें।

सलमान ​पत्रकारों को दिए एक साक्षात्कार ​के दौरान कहते है कि "वह नहीं चाहते कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो क्योंकि इसका मतलब होगा कि मेरी सोच गलत दिशा में जा रही है और यह सबसे बुरी बात होगी। मुझे 200-300 (करोड़ रुपये के क्लब) में शामिल होने को लेकर परवाह नहीं है। मैं इस तरह सांख्यिकी का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मैं यहां पर हूं लेकिन मुझे रिकार्ड तोड़ने का तनाव नहीं है। मैं अच्छी फिल्म बनाना चाहता हूं। मेरी फिल्में सफल हैं और बढ़िया पैसा कमा रही है, मैं खुश हूं। ​"​

End of content

No more pages to load