फराह को 48वें जन्मदिन पर मिलीं बधाइयां

फराह को 48वें जन्मदिन पर मिलीं बधाइयां
फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान ने गुरुवार को जीवन के 48वें साल में कदम रख दिया। जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन सहित उनके कई दोस्तों ने उन पर प्यार की बरसात कर दी। अभिषेक ने तो यहां तक कहा कि वह उनके लिए अपनी जुराबें उतारकर नाचेंगे। फरहान अख्तर, करन जौहर, निखिल आडवाणी और फराह के पति शिरीष कुंदर सरीखी हस्तियों ने फराह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्विटर को चुना :

शिरीष कुंदर : आज फराह का जन्मदिन है। अफवाहों के उलट वह सिर्फ एक साल बड़ी हुई हैं।

करन जौहर : जन्मदिन की बधाई हो फराह खान। हमारे साथ इतनी ज्याद यादें हैं कि हम उन्हें याद तक नहीं रख सकते।

फरहान अख्तर : जन्मदिन पर परिवार के साथ रहने से ज्यादा और कुछ बेहतर नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो।

अभिषेक बच्चन : तो यह फराह खान के जन्मदिन पर भी होता है। फराहबिया! मुझमें यकीन रखने के लिए शुक्रिया। आज तुम्हारे लिए अपनी जुराबें उतारकर नाचूंगा।

निखिल आडवाणी : जन्मदिन की बधाई हो फराह खान। यह साल आपके के लिए 'हैप्पी' होने जा रहा है। बहुत सारा प्यार।

पुनीत मल्होत्रा : यह दिन बार-बार आए। आपके लिए सभी खुशियों और प्यार की कामना करता हूं। जन्मदिन मुबारक।

अर्जुन रामपाल : प्यारी फराह को जन्मदिन की बधाई।

शेखर रावजियानी : फराह, तुम जियो हजारों साल। जन्मदिन की शुभकामना।

सुजॉय घोष : आपको जन्मदिन की शुभकामना। मुझसे ज्यादा और कोई आपके आलू से प्यार नहीं कर सकता।

जैकलीन फर्नाडीज : प्यारी फराह जन्मदिन के लिए आपके पास ढेर सारा प्यार आ रहा है।

सोनू सूद : आज फराह खान के जन्मदिन की संध्या पर उनका पसंदीदा जुहू यातायात संकेतक बिल्कुल खाली रहेगा। कोई यातायात नहीं होगा। जय हो फराह।

End of content

No more pages to load