अपने घरेलू प्रोडेक्शन में बनी फिल्म 'वन बाय टू' में अपनी प्रेमिका प्रीति देसाई संग दिखने जा रहे अभिनेता- फिल्म निर्माता अभय देओल कहते हैं कि एक-दूसरे का साथ देना ही उनके रिश्ते की सफलता का राज है। अभय ने पत्रकारों को बताया, "मैं खुश हूं और इसलिए वह भी खुश है। औरों की तरह ही हम भी लड़ते हैं। यहां तक कि हम रूठ जाते हैं और दोबारा मान जाते हैं। वास्तव में अभी तक रूठे नहीं, लेकिन जब हम झगड़ते हैं तो महसूस करते हैं कि अब हम अलग होने जा रहे हैं।"
मॉडल-अभिनेत्री प्रीति ने वर्ष 2011 में फिल्म 'शोर इन द सिटी' से बॉलीवुड में कदम रखा।
शादी के बारे में पूछे जाने पर अभय ने कहा, "मुझसे हर कोई यही सवाल पूछ रहा है। चार साल से रिश्ता बढ़िया चल रहा है, इसलिए इसे क्यों बर्बाद करें! तो जाने दो।"
अभय की 'वन बाय टू' का निर्देशन देविका भगत ने किया है। फिल्म 31 जनवरी को प्रदर्शित होनी है।
मैं खुश तो प्रीति खुश : अभय देओल
-
Monday, January 13, 2014


