वैसे तो पिछले कुछ महीनों में दीपिका और रणवीर सिंह के चर्चे काफी समय तक रहे हैं खास कर उनकी फ़िल्म 'रामलीला' के दौरान तो ऐसा लगभग लगातार ही हुआ है। लेकिन अब जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा हैं दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने इस रिश्ते को नकारते हुए दिख रहे है। जहाँ अपनी फ़िल्म 'गुंडे' के दौरान रणवीर सिंह इस प्रश्न पर भड़क गये थे अब वहीं दीपिका ने भी एक साक्षात्कार में कह दिया हैं कि वह बिलकुल सिंगल है।
दीपिका ने स्टारडस्ट कवर लॉन्च के मौके पर अपने और रणवीर के बीच किसी भी रोमांटिक रिश्ते की ख़बरों को सिर्फ अफवाह बताते हुए कहा हैं कि हम दोनों के बीच की जो खबरे उड़ रही हैं वह सच नहीं है। इस पर जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि तो क्या आप सिंगल हैं ? तो दीपिका ने जवाब दिया, "हाँ.... हाँ..... खुश (अब)।
यही नहीं इस से पहले भी तो दीपिका करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस सवाल पर पल्ला ही झाड़ती दिखी थी। जब करण ने उनसे उनके और रणवीर के रिश्ते के बारे में पुछा था तो दीपिका ने कहा था कि क्या "मैं उनके साथ डेटिंग कर रही हूँ?"
मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूँ: दीपिका
-
Friday, January 17, 2014


