अकेला और खुश हूं : अर्जुन

अकेला और खुश हूं : अर्जुन
अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम फिल्म '2 स्टेट्स' की उनकी सहकलाकार आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन अर्जुन का कहना है कि वह अकेले हैं और खुश हैं। बुधवार को फिल्मफेयर पुरस्कारों के पूर्व दावत में 28 वर्षीय अर्जुन ने कहा, "इस समय अकेला होकर मैं बहुत खुश हूं। अब मुझे अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। मुझे मेरे कैरियर में अच्छी स्थिति में जाने दीजिए और जीवन में स्पष्टता लाने दीजिए, तभी मैं एक स्थायी संबंध रखने योग्य हो पाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं चीजों को समझने के लिए पर्याप्त युवा हूं क्योंकि समय बढ़ रहा है। इसलिए मैंने इस समय कोई योजना नहीं बनाई है और न ही मेरे जीवन में कोई लड़की है।"

अर्जुन इस समय यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'गुंडे' का प्रचार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया है।

अली अब्बास जफर निर्देशित 'गुंडे' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी, जबकि चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधरित '2 स्टेट्स' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load