तनाव-मुक्ति के लिए सिद्धार्थ को बाइक चाहिए

तनाव-मुक्ति के लिए सिद्धार्थ को बाइक चाहिए
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी सिर्फ एक फिल्म की है और उनकी जिंदगी रोलर कॉस्टर (टेढ़ा-मेढ़ा घुमावदार पथ) बन गई है। इसलिए नए साल पर उनका संकल्प खुद के लिए वक्त निकालना और स्वयं को तनावमुक्त करने के लिए मोटरसाइकिल की सवारी पर जाना है। अपनी अगली फिल्म 'हंसी तो फंसी' के लिए तैयार हो रहे सिद्धार्थ की योजना मोटरसाइकिल खरीदने की है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हमें स्वयं के लिए वक्त नहीं मिलता..नए साल पर मेरा संकल्प स्वयं के लिए समय निकालना है। यही वजह है कि मैंने मोटसाइकिल खरीदने की योजना बनाई है। शाम में मोटरसाइकिल की सवारी पर जाना आरामदेह हो जाएगा।"

करन जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ इस साल मोहित सूरी की फिल्म 'द विलन' में नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।

End of content

No more pages to load