'सांवरिया' अपने समय से आगे की फिल्म : पुरी

'सांवरिया' अपने समय से आगे की फिल्म : पुरी
विभू पुरी फिल्म 'सांवरिया' और 'गुजारिश' के संवादों और पटकथा पर काम कर चुके हैं। वह कहते हैं कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्में अपने समय से आगे की थीं। पुरी ने आईएएनएस को बताया, "मैं उस विद्यालय से नहीं हूं जहां हम पैसे कातना जानते हों। मैं कलाकार कहलाना चाहता हूं। मैं पैसे-बनाने की मशीन नहीं कहलाना चाहता। बतौर एक कलाकार 'सांवरिया' और 'गुजारिश' दोनों ही बहुत खूबसूरती से बनाई गई।"

उन्होंने कहा, "मैंने एक फिल्म में मनोभावों की इतनी प्रचुरता नहीं देखी। संजय सर ने जो बनाया वह बेजोड़ है। मेरे ख्याल से 'सांवरिया' और 'गुजारिश' अपने समय से आगे की फिल्में थीं।"

काम में भंसाली की सहायता कर चुके पुरी उन्हें अपना गुरु बताते हैं।

उन्होंने कहा, "संजय सर मेरे गुरु हैं। मैं उन्हें प्रत्येक गुरु पूर्णिमा पर फोन करता हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"

End of content

No more pages to load