अभिनेता वरुण धवन अपने पहले टेलीविजन कार्यक्रम 'मिशन सपने' में एक सब्जी विक्रेता के रूप में दिखेंगे। वह कहते हैं कि कार्यक्रम शानदार होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां आम आदमी के फायदे के लिए अपनी प्रसिद्धि का लाभ उठाएंगी। हस्तियां आम आदमी के सामने पैसे जुटाने के दौरान आने वाली दिक्कतों का निपटान करेंगी।
यहां गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर लांच के मौके पर वरुण ने बताया, "यह शानदार होने जा रहा है। यह कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इसका शीर्षक 'मिशन सपने' है। कृपया इसे देखें। यह वास्तव में एक अच्छी संकल्पना है।"
उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ कार्यक्रम की पहली कड़ियों की शूटिंग की थी। मैं सब्जी विक्रेता बना और मुंबई में क्रावफोर्ड बाजार में सब्जी विक्रेता के रूप में सब्जी बेची। यहां पांच से छह घंटों तक शूटिंग की।"
'मिशन सपने' में सुपरस्टार सलमान खान, क्रिकेटर हरभजन सिंह और गायक मिका सिंह सहित अन्य हस्तियां भी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
शानदार होगा 'मिशन सपने' : वरुण
-
Saturday, January 25, 2014


