एक ही समय निर्माता, अभिनेता की भूमिका निभाना कठिन : अभय

एक ही समय निर्माता, अभिनेता की भूमिका निभाना कठिन : अभय
अपनी फिल्म 'वन बाय टू' से निर्माता बने अभय देओल का कहना है कि एक ही समय में अभिनेता और निर्माता दोनों की भूमिका निभाना कठिन काम है। वह अपने निर्माण में अन्य अभिनेताओं को वरीयता देंगे। बेवकूफ ब्रांड के सहयोग से मंगलवार को फिल्म के प्रचार की शुरुआत के मौके पर 37 वर्षीय अभय ने कहा, "लेकिन दोनों बनना कठिन काम है। यहां तक कि मैं दूसरे निर्माता की फिल्म में अभिनय करने और अपने निर्माण में दूसरे अभिनेताओं को लेने को प्राथमिकता दूंगा।"

अभय ने कहा कि एक अभिनेता और निर्माता होने के कारण इसमें और ज्यादा शामिल होने का मौका होता है, लेकिन निर्माता को बहुत बलिदान करना पड़ता है।

अभय ने कहा, "यहां अलग जिम्मेदारियां होती हैं, जैसे विपणन, बजट, वितरण और सब कुछ। बतौर अभिनेता आप प्रयास करते हैं और इन पहलुओं के तहत लूप में ठहरते हैं। लेकिन बतौर निर्माता आपको अधिक नियंत्रण करना होता है।"

उन्होंने कहा, "एक निर्माता के तौर पर आपको ज्यादा बलिदान भी करना होता है, हम अपनी फिल्म का हर संभव बड़े मंच पर प्रचार करते हैं। इसलिए एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर ज्यादा वादे कर सकते हैं।"

देविका भगत निर्देशित 'वन बाय टू' में अभय और उनकी प्रेमिका प्रीति देसाई मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load