'वन बाय टू' के लिए बैले और जैज सीखा : प्रीती

'वन बाय टू' के लिए बैले और जैज सीखा : प्रीती
फिल्म 'वन बाय टू' अपने प्रेमी अभय देओल के साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रीती देसाई ने फिल्म के लिए बैले और जैज का बहुत अभ्यास किया। मंगलवार को यहां बेवकूफ ब्रांड के सहयोग से फिल्म प्रचार की शुरुआत के मौके पर 29 वर्षीया प्रीति ने बताया, "सामरा (फिल्म में प्रीती का किरदार) चार साल की उम्र से नृत्य कर रही है। यह बॉलीवुड का नृत्य नहीं है, यह बैले और जैज है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए फिल्म शुरू होने से पांच महीने पहले मैंने हर दिन बैले और जैज का अभ्यास किया।"

देविका बहल निर्देशित 'वन बाय टू' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load