प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणिति चोपड़ा ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा हैं कि ना ही तो वह प्रियंका को अपना रॉल मॉडल मानती हैं और ना ही वह उनके जैसा बनना चाहती है।वह कहती है, "वह मेरी रॉल मॉडल नहीं है, "बल्कि कोई भी मेरा रॉल मॉडल नहीं है। इस व्यवसाय में, आप किसी के जैसा करियर रखने का उद्देश्य नहीं रख सकते है।
परिणिति ने वोग इंडिया के एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "वह मेरी रोल मॉडल नहीं हैं। वास्तव में कोई भी मेरा रोल मॉडल नहीं है। इस पेशे में आप किसी और जैसा करियर पाने का लक्ष्य नहीं रख सकते। आप अलग-अलग चीजों अलग-अलग लोगों से प्रभावित होते है।"
इस साल का वोग मैग्ज़ीन का चेहरा बनी परिणिति प्रियंका के बारे में कहती है, "यह मेरी इतनी सहायता करता हैं कि जब मैं किसी असमंजस में हूँ तो मैं उन्हें कॉल करती हूँ और वह मुझे एक दम सही जवाब देती है।
प्रियंका मेरी रोल मॉडल नहीं है: परिणिति चोपड़ा
-
Sunday, February 02, 2014


