सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी एक ही फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से रातों रात अभिनेताओं की श्रेणी में आ गये है। वहीं वह अपने बारे में अब तक के फ़िल्मी सफर के बारे में कहते है कि एक अभिनेता के तौर पर उनमें बहुत सुधार आ गया है।
उनकी फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' 2012 में आई थी, जिसे करण जौहर ने पेश किया था। और इसके बाद अब वह अपनी अगली फ़िल्म की शुरुआत 'हंसी तो फंसी' से करने जा रहे रही है। खास बात ये हैं कि इसका निर्माण भी करण जौहर ने ही किया है।
सिद्धार्थ कहते है, "अभिनेता के तौर पर अब मुझमें काफी सुधार आ गया है। 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के बाद मुझ पर जिम्मेवारियां काफी बढ़ गयी हैं। 'हंसी तो फंसी' करण जौहर की टिपीकल फिल्मों से अलग है। इस फिल्म का बजट काफी नियंत्रित रखा गया है।
सिद्धार्थ यह भी कहते है, "'हंसी तो फंसी' में मेरा जो किरदार है वह बॉलीवुड के टिपीकल हीरो से काफी अलग है। विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं।
अभिनेता के तौर पर बहुत सुधार आया है: सिद्धार्थ मल्होत्रा
-
Wednesday, February 05, 2014


