अभिनेत्री मंदिरा बेदी छोटे और बड़े दोनों ही पर्दो का एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने मां साथ बिताए समय को याद किया। 41 वर्षीया मंदिरा ने ट्विटर पर लिखा कि कैसे वह अभी भी अपनी मां को महसूस कर रही हैं। उनकी मां दिल्ली में रहती हैं।
मंदिरा ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "मेरी मां दिल्ली से घूमने आई थीं और अब चली गईं..मैं बहुत दुखी हूं। मां जैसा कोई खास और प्यार नहीं है।"
अभिनेत्री आखिरी बार अनिल कपूर के साथ टेलीविजन कार्यक्रम '24' में दिखी थीं।
मंदिरा के लिए मां जैसा कोई नहीं
-
Friday, February 07, 2014


