अपनी पहली ही फिल्म (2010) से लगातार लोकप्रिय नृत्य प्रधान गाने देने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गानों की लोकप्रियता के लिए सहयोगी नर्तकों का शुक्रिया अदा किया। सोनाक्षी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने सहयोगी नर्तकों की कड़ी मेहनत के लिए आभार जताते हुए लिखा, "इन नर्तकों से मिलिए, यही तो गानों और नाच की जान हैं। ये लोग गाने को खूबसूरत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मैं उनकी ऊर्जा महसूस करती हूं। आप सब का शुक्रिया दोस्तों।"
सोनाक्षी की हालिया फिल्म 'आर राजकुमार' के गीतों को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म में उनके नायक थे।
सोनाक्षी ने किया सहयोगी नर्तकों का शुक्रिया
-
Sunday, February 09, 2014


