​किसी की कॉपी नहीं, ​मैं अपने ही जैसी हूँ: प्रियंका

​किसी की कॉपी नहीं, ​मैं अपने ही जैसी हूँ: प्रियंका
​इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फ़िल्म 'गुंडे' के प्रोमोशन में व्यस्त है। फ़िल्म में कैबरे डांसर का किरदार निभाने वाली प्रियंका रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। वहीं फ़िल्म में प्रियंका ने जो बॉडीशूट पहना हैं उसकी काफी हद तक तुलना जेनिफर लोपेज की ड्रेस से की जा रही है, लेकिन प्रियंका ने इस बात को एक दम बकवास बताया है।

​प्रियंका कहती है, "मैंने जो गॉल्डन रंग का बॉडीशूट फ़िल्म के कैबरे डांस के दौरान पहना है कहा जा रहा हैं कि वह जेनिफर लोपेज से मिलता जुलता है। यह एक बकवास तुलना है। क्योंकि यह एक त्वचा के रंग का आधारिक ड्रेस हैं जिसे एक अभिनेत्री ने एक डांस सीक्वेंस में मनोरंजन के लिए पहना है। यह एक छोटी सी काले रंग की ड्रेस है, जिसे हर कोई पहनता है। इसकी जेनिफर से तुलना करना बहुत ही चापलूसी भरा सा लगता है। लेकिन मैं अपने खुद के स्टाइल के लिए जानी जाती हूँ। ​​आपके अपने आप से किसी की तुलना नहीं की जा सकती।

End of content

No more pages to load