'मेरे डैड की मारुति' फिल्म में अभिनय कर चुके अभिनेता शाकिब सलीम का कहना है कि वह प्रसिद्ध होना चाहते हैं। वह एक अभिनेता के रूप में अधिक संभावनाएं तलाशना चाहते हैं। 'बांबे टॉकीज' में अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ चुंबन दृश्य देने वाले शाकिब ने आईएएनएस को बताया, "एक अभिनेता के रूप में कोई हदें नहीं हैं। मैं सिर्फ मशहूर होना चाहता हूं। बतौर एक अभिनेता स्वयं को दायरों में नहीं बांधना चाहिए। पटकथा के अनुरूप मुझे किसी चीज से दिक्कत नहीं है।"
शाकिब प्रसिद्ध अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई हैं। वह कहते हैं कि उनके बारे में कही जाने वाली नकारात्मक बातों या प्रेम-प्रसंग की अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं होता।"
उन्होंने कहा, "हां, हम सामाजिक हस्ती हैं और इस तरह की जिंदगी चाहते थे। चंद नकारात्मक बातें या प्रेम-प्रसंग मुझ पर या मेरे परिवार को प्रभावित नहीं करते। जहां तक फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ हुमा के प्रेम-प्रसंग की अफवाहों का संबंध है तो हमें ऐसी कहानियों पर हंसी आती है। इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है।"
फिलहाल शाकिब अमोल गुप्ते की फिल्म 'हवा हवाई' की शूटिंग कर रहे हैं।
बस मशहूर होना चाहता हूं : शाकिब
-
Monday, February 17, 2014


