'बालिका वधू' मेरे साथ हुई सर्वश्रेष्ठ घटना : सिद्धार्थ

'बालिका वधू' मेरे साथ हुई सर्वश्रेष्ठ घटना : सिद्धार्थ
टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि मशहूर धारावाहिक 'बालिका वधू' में अभिनय करना उनके साथ हुई सबसे अच्छी घटना है। धारावाहिक ने हाल में 1,500 कड़ियां पूरी कर लीं। सिद्धार्थ ने यहां कहा, "मैं 'बालिका वधू' से मिली पहचान के लिए धारावाहिक का सच में बहुत आभारी हूं। इसकी बदौलत लोग मुझे जानते और पसंद करते हैं। 'बालिका वधू' मेरे साथ हुई सर्वश्रेष्ठ चीज है।"

धारावाहिक वर्ष 2008 में कलर्स चैनल पर प्रसारित होना शुरू हुआ।

इसमें सिद्धार्थ शुक्ला शिवराज शेखर उर्फ शिव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, प्रमुख महिला नायिका की भूमिका में तोरल रसपुत्र (आनंदी) हैं।

अभिनेता ने शनिवार को धारावाहिक की एक पार्टी में कहा, "अच्छा लगता है कि हमारे धारावाहिक ने 1500 कड़ियां पूरी कर लीं। कुछ ही धारावाहिक यहां तक पहुंचते हैं।"

पार्टी में धारावाहिक की पूरी टीम मौजूद थी। दो साल पहले धारावाहिक में 'गहना' की भूमिका निभाने वाली नेहा मरड़ा भी इस मौके पर मौजूद थीं। वर्तमान में गहना की भूमिका अभिनेत्री निवेदिता कोहली निभा रही हैं।

End of content

No more pages to load