'दावत-ए-इश्क' सर्वश्रेष्ठ में से एक : अनुपम

'दावत-ए-इश्क' सर्वश्रेष्ठ में से एक : अनुपम
अभिनेता अनुपम खेर इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे। उन्होंने इनमें से अपनी पसंदीदा फिल्म पहले ही चुन ली है। वह कहते हैं कि यश राज फिल्म्स की 'दावत-ए-इश्क'सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। दिग्गज अभिनेता ने मंगलवार को ट्वीट किया, "अब 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग करीब-करीब खत्म होने को है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह फिल्म 2014 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।"

'दावत-ए-इश्क' के अलावा अनुपम इस साल 'टोटल सियापा', 'ओ तेरी' और 'गैंग्स ऑफ घोस्ट्स' सरीखी फिल्मों में अभिनय करते दिखेंगे।

End of content

No more pages to load