मैं प्रीतीश की हमेशा आभारी रहूंगी: शिल्पा शेट्टी

मैं प्रीतीश की हमेशा आभारी रहूंगी: शिल्पा शेट्टी
​शिल्पा शेट्टी के गृह-निर्देशन में बन रही पहली फ़िल्म ​ 'ढिस्कि​याऊ', जिसमें हरमन बावेजा और सनी देओल एक साथ नजर आएँगे अगले महीने प्रदर्शित होने जा रही है। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पहले ही इस नाम को प्रीतीश नंदी पंजीकृत करा चुके है। लेकिन जब शिल्पा ने इस नाम को उन्हें देने के लिए प्रीतीश से निवेदन किया तो उन्होंने यह नाम शिल्पा को दे दिया।

​एक सूत्र का कहना है, "पहले फ़िल्म की शूटिंग के समय फ़िल्म का नाम कुछ और रखा गया था। लेकिन इसके बाद शिल्पा और उनकी टीम ने फ़िल्म का नाम 'ढिस्कि ​याऊ' रख दिया। शिल्पा की रचनात्मक टीम ने सोचा कि यही वह नाम है जो फ़िल्म की स्क्रिप्ट के लिए सही है। लेकिन कुछ ही दिनों पहले शिल्पा ने इस नाम को अधिकारिक तौर पर तय कर दिया। लेकिन तब उन्हें पता चला कि फ़िल्म के लेखक पहले ही यह नाम पंजीकृत​ करा चुके है। तब वह प्रीतीश से मिली, और उनसे कहा कि यह नाम प्लीज़ उन्हें दे दे। "भाग्यवश, नंदी ने शिल्पा को यह टाइटल तौहफे में दे दिया।"

​​ ​जब इस बारे में शिल्पा से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। "यह प्रीतीश की का बड़प्पन ही था, जो उन्होंने यह शीर्षक हमें दिया। मैं इस ​​सदाचारी कार्य के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। हालाँकि उनकी इस सहायता के बदले में मैंने उनकी पसंदीदा शराब की बोतल, और फूलों का गुलदस्ता भी तौहफे में दियाहै।"

End of content

No more pages to load