मैं ​​सोचती थी फिल्म उद्योग मेरे बिना बंद हो जाएगा: जूही चावला

मैं ​​सोचती थी फिल्म उद्योग मेरे बिना बंद हो जाएगा: जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला ने कहा है कि जब वह अपने करियर के शिखर पर थीं तो उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे क्योंकि उन्हें लगता था कि उद्योग उनके बिना बंद हो जाएगा। ​​
​
​ ​ ​ ​जूही कहती है, "जब आप अपने करियर के शिखर पर होते हैं तो आप जोखिम उठाना बंद कर देते हैं, आप हर फिल्म की मांग बन जाते हैं और आपको लगता है कि आपके बिना उद्योग बंद हो जाएगा क्योंकि आप युवा और सफल है। आप मूखर्तापूर्ण निर्णय लेते है। मैंने उस समय कुछ फिल्में नहीं की जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं। ​"​
​
​ ​ ​साथ ही जूही यह भी कहती है कि उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी', ​'​दिल तो पागल है ​'​ और ​'​जुदाई​'​ जैसी कई फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। ​​
​
​ ​ ​ ​उन्होंने आगे कहा, "यह सब अब बीत चुका हैं इसलिए अब इसके बारे में बात करने में कोई दिक्कत नहीं है और आप इससे सीखते है। मुझे लगता है कि इनमें से अधिकतर फिल्मों में दो नायिकाएं थीं इसलिए मैंने उनमें काम नहीं किया। मैं करिश्मा कपूर के स्टारडम के लिए जिम्मेदार हूं और वह इस बारे में जानती नहीं है। ​" जूही कहती है, "'मैं अब भी कहीं न कहीं कुछ पैमानों के दायरे में ही भूमिकाएं एवं फिल्में करती हूं। ​'​गुलाब गैंग ​'​ में कुछ नया था और मेरे लिए यह भूमिका नई थी लेकिन मुझे इस किरदार को निभाने में आनंद आया।​"​

End of content

No more pages to load