मेरी जिंदगी से मस्ती गायब : एकता

मेरी जिंदगी से मस्ती गायब : एकता
टेलीविजन-फिल्म निर्माता एकता कपूर कहती हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी में मस्ती की कमी खलती है। वह कहती हैं कि इसीलिए उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2' की अभिनेत्री सनी लियोन के साथ मनोरंजन से परिपूर्ण शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जाने का निर्णय लिया। 38 वर्षीया एकता ने यहां मंगलवार को शो की शूटिंग से पूर्व कहा, "यह बहुत लोकप्रिय शो है। यह स्पष्ट तौर से हमेशा ही मेरे टेलीविजन धारावाहिक 'जोधा अकबर' को टक्कर देता है। मैं यहां इसलिए आई हूं कि मैंने इसके बारे में बहुत सुना और थोड़ा बहुत देखा भी है कि शो में बहुत मस्ती होती है और मेरी जिंदगी से मस्ती गायब है।"

उन्होंने कहा, "मैं आनंद लेने और चिंता से छुटकारा पाने के लिए आई हूं।"

पूर्व में ऐसी खबरें थीं कि जब सनी अपनी फिल्म 'जैकपोट' का प्रचार कर रही थीं तो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो के मेजबान कपिल शर्मा उन्हें अपने पारिवारिक शो में शामिल करने के इच्छुक नहीं थे।

हालांकि, यह बीते समय की बात है।

भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल, परवीन डबास भी हैं। फिल्म 21 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

End of content

No more pages to load