श्रद्धा कपूर ने जब से फ़िल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के तीन-तीन फिल्मों के अनुबंध को तोडा है, तभी से दोनों के बीच रिश्तों में खटास की चर्चा चली आ रही है। जिसमें श्रद्दा ने उनकी एक फ़िल्म को करने के बाद अगली फ़िल्म को 'आशिकी-2' के लिए छोड़ दिया था। इसी पर करण जौहर ने उनसे अपने चैट शो पर बात की।
आगे आने वाले करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' के लिए हाल ही में श्रद्धा कपूर ने शूट किया है। इस दौरान जब उनसे करण फ़िल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के बारे में बात की तो श्रद्दा ने इसका जवाब कुछ इस तरह दिया।
श्रद्धा कहती है, "वह हमेशा के लिए मेरे गुरु है, हमेशा।"
इस पर करण ने पूछा- तो इस से कुछ फर्क नहीं पड़ता कि अब तक आप दोनों के बीच क्या रहा और अब सब ठीक है?
इसका जवाब श्रद्धा यह कहकर देती है, " खैर! मैं सिर्फ उस दिन के लिए इंतजार कर रही हूँ जिस दिन वह मुझे कॉल करेंगे और कहेंगे 'श्रद्धा मैं मैं तुम्हे अपनी फ़िल्म में लेना चाहता हूँ....यह जल्दी होना चाहिए।
अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2008 में फ़िल्म 'तीन पत्ती' से की थी। जिसके बाद उन्हें यशराज फिल्म्स द्वारा फ़िल्म 'लव का द एंड' में साइन किया गया था।
आदित्य मेरे गुरु है और हमेशा रहेंगे: श्रद्धा
-
Friday, March 07, 2014


