पत्रिका के मुखपृष्ठ पर होना सम्मान की बात : मोनिका

पत्रिका के मुखपृष्ठ पर होना सम्मान की बात : मोनिका
गायिका-अभिनेत्री मोनिका डोगरा पुरुषों की पत्रिका के मुखपृष्ठ पर एक आकर्षक अवतार में नजर आ चुकी हैं। वह मानती हैं कि पत्रिका के मुखपृष्ठ पर होना सम्मान की बात है। मोनिका ने आईएएनएस को बताया, "मेरे ख्याल से पत्रिका के मुखपृष्ट पर होना सम्मान का विषय है..वे कितने महत्वपूर्ण हैं या नहीं, इस बारे में मुझे यकीन नहीं है। मैं तो यही जानती हूं कि पत्रिका के कवर पर आना गौरव की बात है।"

वह पुरुषों की पत्रिका 'एफएचएम' के मार्च के संस्करण में मुखपृष्ठ पर काली जैकेट पहने दिख रही हैं। उनका वह रूप आकर्षक और बिंदास है।

'धोबी घाट' और 'डेविड' फिल्म में अभिनय कर चुकीं मोनिका कहती हैं कि पत्रिका के लिए शूट करना चुनौतीपूर्ण था।

उन्होंने कहा, "भारत में पुरुषों की पत्रिका के लिए शूट करना वह भी ज्यादातर बिकनी में, चुनौतीपूर्ण था क्योंकि भारत में यह एक बहुत बड़ा कलंक है।"

हालांकि, अंत में वह शूट से काफी खुश थीं।

End of content

No more pages to load