'सिटी लाइट्स' मेरे लिए सबसे कठिन फिल्म है: राजकु​मार राव

'सिटी लाइट्स' मेरे लिए सबसे कठिन फिल्म है: राजकु​मार राव
राजकुमार राव 'क्वीन' के बाद अब अपनी अगली फ़िल्म 'सिटी लाइट्स' की तैयारी कर रहे है। ​हंसल मेहता द्वारा निर्देशित की जा रही इस फ़िल्म के बारे में राजकुमार का मानना है कि यह फ़िल्म उनके लिए सबसे मुश्किल फ़िल्म है।

​​'सिटी लाइट्स' ​​ब्रिटिश फ़िल्म 'मेट्रो मनीला​'​ का अधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। जिसकी कहानी का ज़िक्र करते हुए राजकुमार ने कहा कि यह दो प्रेमियों की कहानी है। दो प्रेमी जो अपनी जिंदगी को बेहतर करने के लिए राजस्थान से मुंबई आते है। लेकिन यहाँ आकर वह ऐसी-ऐसी समस्यों का सामना करते है कि उनकी प्रेम कहानी एक थ्रिलर कहानी बन जाती है।

वहीं हंसल मेहता के साथ इस से पहले भी फ़िल्म '​शाहिद'​ में काम कर चुके राजकुमार का उनके बारे में कहना है कि वह ​ ​मेरे लिए अब मेरे परिवार के सदस्य जैसे हो गये है। हम एक दोनों को ना सिर्फ अच्छे से समझते है बल्कि एक दूसरे की बात को बिना कहे समझ भी लेते है। वह एक बेहद शानदार निर्देशक है।

राजकुमार के साथ नवोदित अभिनेत्री वाली इस फ़िल्म के 1 मई तक प्रदर्शित किये जाने की संभावना है।

End of content

No more pages to load