​ रणबीर से ब्रेकअप के बाद बहुत रोई थी मैं: दीपिका

​ रणबीर से ब्रेकअप के बाद बहुत रोई थी मैं: दीपिका
​सभी को पता है कि दीपिका रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, और उनका उनके साथ अलगाव हो गया था। लेकिन हाल ही में दीपिका ने एक खुलासा किया है कि उनका रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद वह बहुत रोई थी।

दीपिका कहती है, ऐसा नहीं है कि यह सब मेरे दिमाग के पार हो चुका है। हम दोनों ही अब आगे बढ़ चुके है। इसने हम दोनों को ही और बेहतर इंसान बना दिया है। इस से मुझे सीखने को मिला है कि मुझे किसी भी इंसान या चीज से इस तरह से लगाव नहीं करना चाहिए। हकीकत ये थी कि ब्रेकअप के बाद मुझे अपने आप को संभालना था। मैं अपने ब्रेक अप के बाद बहुत रोई थी। लेकिन अब मैं पहले से बेहतर इंसान हो चुकी हूँ और इसके लिए रणबीर कपूर को धन्यवाद है।"

​वहीं जब उनसे उनके आज के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में बात की गई तो ​उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं ऐसी जगह पर हूँ, जहाँ मैं कुछ भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहती। मेरे पास किसी इंसान का चुनाव करने का अवसर है। और उसके बारे में जानने के बाद ही मैं उसके साथ रिश्ते में उतरने के बारे में सोचूंगी।"

​लगता है कि रणवीर सिंह अभी तक दीपिका को पटाने में ही जुटे है।

End of content

No more pages to load